Yantra India Limited Apprentice Bharti 2026: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए शानदार मौका आया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी यंत्र इंडिया लिमिडेट ने अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिये कुल 3979 पदों को भरा जाना है। रक्षा मंत्रालय के अधीन आने वाली इस कंपनी के लिए लास्ट डेट से पहले-पहले आवेदन कर लें।
दो कैटेगरी के तहत होगी भर्ती YIL Bhari Category
इस भर्ती को IIT और नॉन IIT कैटेगरी में बांटा गया है। IIT कैटेगरी की बात करें तो ये भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास संबंधित ट्रेड में आईआईटी सर्टिफिकेट है। वहीं नॉन आईआईटी कैटेगरी में वे युवा शामिल हैं, जो 10वीं पास हैं और टेक्निकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
नॉन आईआईटी पदों के उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है। साथ ही इन उम्मीदवारों के गणित और विज्ञान जैसे विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत नंबर्स होने जरूरी हैं।
कब शुरू होंगे आवेदन ? Yantra India Limited Bharti Apply Last Date
बताते चलें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी। इस महीने के कुछ ही दिन बचे हैं और अगला महीना शुरू होते ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे तारीख शुरू होते ही अप्लाई कर लें। वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 तय की गई है।
जानें भर्ती के लिए क्या है क्राइटेरिया ? Yantra India Limited Bharti Criteria
वहीं आईआईटी उम्मीदवारों के लिए 10वीं के साथ-साथ एनसीटीवी NCVT या फिर एससीवीटी SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईआईटी पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 साल रखी गई है। सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एससटी और ओबीसी (SC/ST/OBC) वर्ग को छूट प्रदान की जाएगी।
