XAT Result 2026 xatonline.in पर हुआ जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jan 16, 2026, 12:55 PM IST
XAT Result 2026 OUT: XLRI ने आज, 16 जनवरी, 2026 को XAT 2026 Result जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपनी XAT ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे डाउनलोड करने के लिए खबर में स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।
XAT 2026 Result out
XAT 2026 Result OUT: XLRI यानी जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने आज, 16 जनवरी, 2026 को XAT 2026 Result जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपनी XAT ID और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। नतीजे डाउनलोड करने के लिए खबर में स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है। इसके अलावा आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी XAT 2026 Result Online Check कर सकेंगे।
XAT 2026 Exam Date
इस परीक्षा का आयोजन 4 जनवरी, 2026 को देश भर के 109 शहरों में किया गया था। उम्मीदवारों को इन रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
रिस्पॉन्स शीट PDF चेक करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल XAT ID और पासवर्ड की जरूरत होगी।
XAT Result 2026 Scorecard Download कैसे करें?
XAT 2026 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर, XAT Result 2026 Link पर क्लिक करें
- XAT ID और पासवर्ड डालें
- XAT 2026 Scorecard PDF दिखाई देगा
- अपनी डिटेल्स रिव्यू करें और इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले लें।
क्यों होती है ये परीक्षा
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) XLRI और 250 से ज्यादा दूसरे टॉप इंडियन बिजनेस स्कूलों में MBA/PGDM प्रोग्राम के लिए कैंडिडेट चुनने के लिए होता है।