XAT 2024 Admit Card Release Date: जेवियर्स एप्टीट्यूट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि बदल गई है, अब यह एडमिट कार्ड आज 20 दिसंबर की जगह 27 दिसंबर को जारी किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं, वे xatonline.in पर जाकर इसे पा सकेंगे।
XLRI ने बदली एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख
जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) ने जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को संशोधित कर दिया है। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
XAT 2024 एडमिट कार्ड ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएं।
- होमपेज पर XAT 2024 Admit Card Download Link पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें, और XAT 2024 Admit Card Download करें।
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 तिथि
जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2024 परीक्षा 7 जनवरी को निर्धारित है, परीक्षण दोपहर 2 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगा।
