एजुकेशन

World Ocean Day 2024 Essay in Hindi: विश्व महासागर दिवस पर सबसे सरल व दमदार हिंदी निबंध, जरूर शामिल करें ये बातें

World Ocean Day 2024 Essay in Hindi (विश्व महासागर दिवस 2024): हर साल की तरह इस साल भी विश्व महासागर दिवस 8 जून को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आग स्कूल में निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां दी गई कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें।

Image

World Ocean Day 2024

World Ocean Day 2024 Essay in Hindi (विश्व महासागर दिवस 2024): महासागर पृथ्वी की सतह के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से को कवर करते हैं और हमारे अस्तित्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। महासागर विश्व का 50 प्रतिशत ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और अधिकांश प्रजातियों का घर भी हैं। हालांकि, कई मानवीय गतिविधियों की वजह से महासागर प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। ऐसे में महासागरों के महत्व और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरुक करने किए हर साल 8 जून (World Ocean Day 2024 Date) को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में कई तक की प्रतियोगिताएं (World Ocean Day 2024 Essay) आयोजित की जाती हैं। अगर आप भी स्कूल में विश्व महासागर दिवस पर निबंध (World Ocean Day 2024 Essay) लिखने जा रहे हैं तो यहां दी गई बातों को जरूर ध्यान में रखें।

World Ocean Day 2024 Hindi Essay: जैव विविधता के हॉटस्पॉट

हमारी पृथ्वी के 70 फीसदी हिस्सों में महासागर और सागर फैले हुए हैं, जिनके किनारों पर मानव सभ्यता की लगभग 30 फीसदी आबादी रहती है। ये महासागर जैव विविधता के हॉटस्पॉट के रूप में देखे जाते हैं। यहां बड़े स्तर पर जीवों और वनस्पतियों की प्रजातियां पाई जाती है, जो मानवीय गतिविधियों द्वारा प्रभावित होती हैं। औद्योगिकीकरण के शुरुआत से ही पृथ्वी पर लगातार प्रदूषण में वृद्धि हो रही है, जिसका ये विशाल महासागर भी शिकार बन रहे हैं। ऐसे में महासागरों को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत दिखाई पड़ी।

World Ocean Day 2024

World Ocean Day 2024

World Ocean Day 2024 Short Essay: विश्व महासागर दिवस की शुरुआत

पहली बार 1987 में गठित ब्रंट लैंड कमिटी ने पाया कि पर्यावरण संरक्षण के मुहिम में महासागर लगातार अछूते रह जा रहे हैं। ऐसे में 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पृथ्वी शिखर सम्मेलन में विश्व महासागर दिवस का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे वहां मौजूद प्रतिनिधियों और समर्थकों की काफी सराहना मिली। महासागरों के संरक्षण के लिए विश्व महासागर दिवस का आयोजन पहली बार 2002 में किया गया था। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इसे 2008 से मान्यता देकर हर साल 8 जून को मनाने का निर्णय लिया गया।

World Ocean Day 2024

World Ocean Day 2024

World Ocean Day 2024 Easy Essay: विश्व महासागर दिवस की थीम

महासागर के महत्व और उससे संबंधित विषयों खाद्य सुरक्षा, जैव विविधता, पारिस्थितिकि की संतुलन आदि, की ओर राजनीतिक और सामाजिक ध्यान आकर्षित करने के लिए UN द्वारा इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई। दुनिया भर में हर साल विश्व महासागर दिवस एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व महासागर दिवस 2024 की थीम Awaken New Depths है।

World Ocean Day 2024 Speech Idea: विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य

देश और दुनिया में आज प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। इस वजह से हमारी प्रकृति को भी काफी नुकसान हो रहा है। विशाल महासागर भी इस समस्या से अछूते नहीं हैं। ऐसे मे विश्व महासागर दिवस मनाने का उद्देश्य महासागरों पर मानवीय गतिविधियों के प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक करना है। ताकि नागरिकों के एक विश्वव्यापी आंदोलन को विकसित किया जा सके और महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया को एकजुट किया जा सके।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वव... और देखें

End of Article