एजुकेशन

Education News: दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचा अमेरिका का डेलिगेशन, छात्रों के साथ नाच-गाकर खूब की मस्ती

Education News Today: अमेरिका के टीचरों का एक डेलिगेशन बुधवार को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का अवलोकन करने के लिए पहुंचा। डेलिगेशन ने रोहिणी सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय विद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ खुशी के पल बिताए और स्टूडेंट्स को पढ़ाने का भी अनुभव लिया।

Image

दिल्ली के सरकारी स्कूल पहुंचा अमेरिका का डेलिगेशन (image - canva)

Education News in Hindi: अमेरिका के टीचरों का एक डेलिगेशन बुधवार को दिल्ली के एक सरकारी स्कूल का अवलोकन करने के लिए पहुंचा। डेलिगेशन ने रोहिणी सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय विद्यालय के कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ खुशी के पल बिताए और स्टूडेंट्स को पढ़ाने का भी अनुभव लिया। अमेरिकी डेलिगेशन के इस दौरे के दौरान शिक्षा विभाग के कई अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश झा ने अमेरिकी डेलिगेशन को स्कूल की शिक्षा व्यवस्था से अवगत कराया। इस दौरान डेलिगेशन ने स्कूल में भारतीय संस्कृति का लुत्फ उठाया और छात्रों के साथ नाच-गाकर खूब मस्ती की।

सर्वोदय विद्यालय का हुआ अवलोकन

राजधानी दिल्ली में सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था उच्च स्तरीय देखने को मिल रही है। दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूलों में बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान की जा रही है। दिल्ली सरकार के स्कूलों में इन्हीं व्यवस्थाओं को देखने के लिए अमेरिका का एक डेलिगेशन रोहिणी सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय विद्यालय का अवलोकन करने पहुंचा। डेलिगेशन ने एक शिक्षक के तौर पर दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था और स्कूल परिसर की स्थिति का निरीक्षण किया।

इस दौरान स्कूल प्रशासन ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के साथ इस डेलिगेशन का स्वागत किया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्हें भारतीय संस्कृति की विभिन्न झलकियां देखने को मिलीं। इस डेलिगेशन ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था और मनोरंजन के साथ-साथ बच्चों को भी समझने का प्रयास किया।

प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल की व्यवस्था को सराहा

इस मौके पर सर्वोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश झा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि अमेरिकन डेलिगेशन ने स्कूल की शिक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और स्कूल के भवन का भी अवलोकन किया। उन्हें स्कूल की व्यवस्था और सुविधा काफी पसंद आई। निरीक्षण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल की इस व्यवस्था को खूब सराहा।

(IANS इनपुट के साथ)
Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article