एजुकेशन

Education News: कौन हैं केएन रेणुका पुजार जिन्हें कर्नाटक विवि में पहली बार बतौर अतिथि व्याख्याता नियुक्ति किया गया

Education News Today: विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय में 27 वर्षीय केएन रेणुका पुजार की नियुक्ति के साथ ही वह कर्नाटक के किसी विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के रूप में नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं।

Image

कौन हैं केएन रेणुका पुजार

Education News Today in Hindi: विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय में 27 वर्षीय केएन रेणुका पुजार की नियुक्ति के साथ ही वह कर्नाटक के किसी विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के रूप में नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुजार ने विश्वविद्यालय में कन्नड़ में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और इस महीने की शुरुआत में अतिथि व्याख्याता के रूप में नंदीहल्ली परिसर (पीजी केंद्र) में कन्नड़ विभाग में शामिल हुईं।

विजयनगर श्री कृष्णदेवराय विश्वविद्यालय में 27 वर्षीय केएन रेणुका पुजार की नियुक्ति के साथ ही वह कर्नाटक के किसी विश्वविद्यालय में अतिथि व्याख्याता के रूप में नियुक्त होने वाली पहली ट्रांसजेंडर बन गई हैं।

केएन रेणुका पुजार की एजुकेशन

बल्लारी जिले के कुरुगोडु की रहने वाली पुजार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मैं बहुत खुश हूं। काफी संघर्ष के बाद मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं। विश्वविद्यालय ने मेरी बहुत मदद की है। मैंने 2018 में अपनी डिग्री पूरी की थी। मैंने 2022 में परास्नातक (एमए) पूरा किया और अतिथि व्याख्याता के रूप में काम कर रही हूं।’’

पुजार ने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता से समर्थन मिला, जिससे उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि उनका परिवार कृषि पृष्ठभूमि से है और उनके माता-पिता ने उन्हें जीवन में सफल होने के लिए शिक्षित किया।

पुजार ने कहा, “जब मैंने एमए में दाखिला लिया तो पढ़ाई के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी मेरी काफी मदद की। मुझे पढ़ाना पसंद है और मैं पीएचडी करना चाहती हूं और प्रोफेसर बनना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि ट्रांसजेंडर भी शिक्षा प्राप्त करें।”

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, पद के लिए आवेदन करने वाले तीस उम्मीदवारों में से पुजार के पास आवश्यक योग्यताएं और अच्छे अंक थे तथा उसने व्याख्यान में अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके कारण समिति ने उनका चयन किया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article