एजुकेशन

दुनिया का कौन सा देश सबसे अधिक चीनी का उत्पादन करता है? जानें भारत का स्थान क्या है

Highest Sugar Producing Country: दुनियाभर में चाय, कॉफी, ड्रिंक्स और बेकरी में चीनी का इस्तेमाल होता है। ऐसे में आपने कभी सोचा की दुनिया में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन किस देश में होता है और भारत किस स्थान पर है।

Image

दुनिया का कौन सा देश सबसे अधिक चीनी का उत्पादन करता है (Photo - AI)

Highest Sugar Producing Country: दुनियाभर में मिठास घोलने वाली चीनी (Sugar), न केवल हमारी रसोई और खान-पान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, बल्कि यह वैश्विक अर्थव्यवस्था और कृषि क्षेत्र का भी एक बड़ा और अहम स्तंभ है। चीनी का इस्तेमाल सुबह की चाय से लेकर मिठाइयों, कोल्ड ड्रिंग, शिकंजी और बेकरी उत्पादों तक हर घर में होता है। लेकिन इस दौरान क्या आपने कभी सोचा कि दुनिया भर में सबसे अधिक चीनी का उत्पादन किस देश में होता है? इसके साथ ही दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत इस वैश्विक दौड़ में क्या स्थान पर है? आइए इसे विस्तार में जानते हैं।

दुनिया में सबसे अधिक चीनी उत्पादन करने वाला देश

वैश्विक स्तर पर अगर हम चीनी के उत्पादन की बात करते हैं, तो इस मामले में ब्राजील (Brazil) पूरे विश्व में पहले स्थान पर है। दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में स्थित यह देश दशकों से चीनी के वैश्विक बाजार और निर्यात पर अपना दबदबा बनाए हुए है। यहां हर साल हजारों टन गन्ने से चीनी का उत्पादन किया जाता है। ब्राजील के अनुकूल जलवायु, विशाल कृषि योग्य भूमि और अत्याधुनिक कृषि तकनीकों के कारण यहां रिकॉर्ड मात्रा में गन्ने की खेती होती है, जिससे चीनी बनाई जाती है।

इसकी वैश्विक हिस्सेदारी की बात करें तो दुनिया में उत्पादित होने वाली कुल चीनी का लगभग 20% से 25% हिस्सा अकेले ब्राजील से आता है। इसके अलावा, ब्राजील दुनिया का सबसे बड़ा चीनी निर्यातक देश भी है। इसके साथ ही आपको बता दें कि ब्राजील की चीनी मिलें केवल चीनी ही नहीं बनाती, बल्कि वे गन्ने के रस का एक बड़ा हिस्सा जैव ईंधन यानी 'एथेनॉल' (Ethanol) बनाने में भी इस्तेमाल करती हैं।

चीनी उत्पादन में भारत का स्थान

जहां विश्व में चीनी के उत्पादन में ब्राजील पहले स्थान पर हैं, वहीं वैश्विक चीनी उद्योग में भारत दूसरे स्थान पर आता है। भारत और ब्राजील के बीच चीनी उत्पादन में हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार बात करें तो भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है। एक तरफ जहां भारत उत्पादन में दूसरे नंबर पर है, वहीं दूसरी तरफ चीनी की खपत के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। इसके पीछे की वजह भारत में विशाल आबादी और त्योहारों में मिठाइयों की भारी मांग है।

तीसरे स्थान पर यूरोपियन यूनियन

जी, ब्राजील और भारत के बाद यूरोपियन यूनियन में चीनी का सबसे अधिक उत्पादन किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, यूरोपियन यूनियन में दुनिया के कुल चीनी उत्पादन का 8.3 प्रतिशत हिस्से का उत्पादन किया जाता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article