एजुकेशन

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023 Date: इस तारीख को जारी होगा बंगाल बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड, यहां देखें आधिकारिक नोटिस

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 7, 2023, 07:08 PM IST

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023: बंगाल बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक के माध्यम से एडमिट कार्ड का नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

WBBSE 10th Admit Card 2023

Photo : iStock

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023 Date, WBBSE Class 10th Admit Card 2023: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक यानी कक्षा 10वीं परीक्षा (WB Class 10th Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड का नोटिस चेक कर सकते हैं।

WBBSE Madhyamik Exam Date 2023: कब होगी परीक्षा

बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक किया जाएगा। 10वीं परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 13 फरवरी 2023 को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक वितरित किए जाएंगे। हालांकि, स्टूडेंट्स संबंधित स्कूल से 15 फरवरी से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे।

How to download WBBSE 10th Admit Card 2023 Notice

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
  • फिर कक्षा 10वीं एडमिट कार्ड 2023 के नोटिस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का नोटिस खुल जाएगा।
  • अब आप WBBSE Madhyamik Admit Card 2023 Notice डाउनलोड कर सकते हैं।
WBBSE Madhyamik Admit Card 2023 Notice - Direct Link

WBBSE Madhyamik Admit Card 2023: ध्यान रखें ये बात

ध्यान रहे कि पश्चिम बंगाल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article