एजुकेशन

WB Lady Constable Exam Date 2023: जारी हुआ लेडी पुलिस कांस्टेबल का एग्जाम शेड्यूल, यहां करें डाउनलोड

WB Lady Constable Exam Date 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने लेडी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम की तारीख घोषित कर दी है। यहां आवेदन करना वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

Image

WB Lady Constable Exam Date 2023: यहां देखें पश्चिम बंगाल पुलिस कांस्टेबल एग्जाम डेट

WB Lady Constable Exam Date 2023: पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड ने लेडी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का शेड्यूल व तारीख घोषित कर दिया (WB Lady Constable Exam Date) है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpolice.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर (WB Lady Constable Admit Card 2023) सकते हैं। पुलिस बोर्ड की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार लेडी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षाएं 21 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। यहां आप नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए परीक्षा का शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

WB Lady Police Constable Exam Date 2023

  • सबसे पहले wbpolice.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर WB Lady Police Constable Exam Date 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा का शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

WB Lady Constable admit card: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड की मानें तो लेडी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड 10 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल साइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

WB Constable Exam Date 2023: चयन प्रक्रिया

लेडी पुलिस कांस्टेबल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा व शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए पीईटी व पीएसटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article