Valmiki Jayanti School Holiday In UP, Delhi: हर माह आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। रामायण की रचना महर्षि वाल्मीकि ने ही (Valmiki Jayanti School Holiday 2025) की थी। इस दिन देशभर में कुछ खास कार्यक्रमों का आयोजन किया (Valmiki Jayanti School Holiday In UP) जाता है। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की झांकी भी निकाली है। ऐसे में इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर यानी 7 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि 7 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ध्यान रहे राज्य सरका का यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेजों और विभागों पर लागू होगा।
Valmiki Jayanti School Holiday In UP: आज बंद रहेंगे यूपी के स्कूल
बता दें दिसंबर 2024 में जारी वर्ष 2025 के कैलेंडर में वाल्मिकी जयंती को अवकाश की लिस्ट में शामिल किया गया था। ऐसे में ध्यान रहे इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों बंद रहेंगे।
Valmiki Jayanti School Holiday In Delhi: क्या आज बंद रहेंगे दिल्ली के स्कूल
वहीं दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो आज यानी 7 अक्टूबर को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यहां भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सभी स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ध्यान रहे यह आदेश सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल कॉलेजों के लिए लागू होता है। इस अवसर पर राजधानी में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
7 October School Closed In Delhi: दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश
बता दें पहले से ही वर्ष 2025 की हॉलीडे लिस्ट में वाल्मिकी जयंती था। हालांकि बीते दिनों रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया की 7 अक्टूबर को वाल्मिकी जयंती के अवसर पर दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
