Valmiki Jayanti School Holiday: वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती 17 अक्टूबर के दिन मनाई जाएगी। रामायण महाकाव्य के रचयिता, संस्कृत भाषा के आदिकवि महर्षि वाल्मीकि काफी धूमधाम से मनाई जाती है। उत्तर भारत के राज्यों में इस दिन का खास महत्व है। इसलिए कई राज्यों में इस अवसर पर सरकारी अवकाश होता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर 17 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। कई प्राइवेट स्कूलों में भी पैरेंट्स को छुट्टी का मैसेज भेजा गया है।
Valmiki Jayanti Holiday in UP
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 17 अक्टूबर को धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान अनेक भव्य कार्यक्रम होंगे। इस दिन मंदिरों में श्रीराम चरित मानस पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कीर्तन आदि कराए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कलाकारों को आध्यात्मिक मंच देगी। सभी जिलों में स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। योगी सरकार के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। योगी सरकार महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में वृहद आयोजन कराएगी।
कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल
17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती और कटि बिहू के अवसर पर कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। पंजाब में भी 17 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती के सम्मान में यह अवकाश सभी नागरिकों के लिए घोषित किया गया है।
दिवाली तक कई छुट्टियां
दिवाली तक स्कूलों में कई छुट्टियां रहने वाली हैं।17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी रहने वाली है। हालांकि, ये छुट्टियां कुछ राज्यों में रहेंगी और कुछ राज्यों में नहीं रहेंगी। 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में 29, 30 और 31 अक्टूबर अवकाश रहने वाला है।
