Covid Guidelines For School: चीन में कोरोना के बढ़ते मामले दुनियाभर मे कहर बरपा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में बेड नहीं है और श्मशान पर लाशों का अंबार लगा हुआ है। वहीं भारत के कई राज्यों में भी कोरोना Covid की चौथी लहर ने दस्तक दे दिया है। इसे देखते उत्तराखंड सरकार ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। शिक्षा विभाग की तरफ से इस संबंध में सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी किए (Covid Guidelines 2023) गए हैं।
एजुकेशन
Covid Guidelines For School: Bf.7 की दस्तक से दहशत, स्कूलों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य, पढ़ें पूरी गाइडलाइन
- Authored by: आदित्य सिंह
- Updated Dec 29, 2022, 06:29 PM IST
Covid Guidelines For School: कोरोना की चौथी लहर को देखते हुए उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। साथ ही जून 2022 में जारी कोविड -19 दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। अब बिन मास्क के स्कूल में परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी
स्कूलों में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
KEY HIGHLIGHTS
- स्कूल कॉलेजों में अनिवार्य हुआ मास्क।
- बिना मास्क के नहीं दी जाएगी एंट्री।
- उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी किया कोविड गाइडलाइन
