एजुकेशन

Uttarakhand CHO Admit Card 2026 Released: जारी हुआ उत्तराखंड सीएचओ परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Uttarakhand CHO Admit Card 2026 Released: उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Uttarakhand CHO Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hnbumu.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Uttarakhand CHO Admit Card 2026: यहां डाउनलोड करें उत्तराखंड सीएचओ परीक्षा का एडमिट कार्ड

Uttarakhand CHO Admit Card 2026 Released: उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (Uttarakhand CHO Admit Card 2026) दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (Uttarakhand CHO Admit Card) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। यह परीक्षा हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए आयोजित की जाती है।

Uttarakhand CHO Admit Card 2026: कब होगी उत्तराखंड सीएचओ परीक्षा

बता दें उत्तराखंड सीएचओ परीक्षा 1 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में एक घंटे के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand CHO Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले hnbumu.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Uttarakhand CHO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेश नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Uttarakhand CHO Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

Uttarakhand CHO Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल मेलआईडी पर मेल कर इसकी शिकायत दर्ज करें। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिटव कार्ड के एंट्री नहीं दी जाएगी।

उत्तराखंड सीएचओ परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप एग्जाम व एडमिट कार्ड से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article