Uttarakhand Board 12th Result 2026 : उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) के 10वीं और 12वींके रिजल्ट का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अप्रैल के आखिरी में जारी हो सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र अपने स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in, और DigiLocker (results.digilocker.gov.in) पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा ?
बताते चलें कि इस साल 2026 की परीक्षाओं में कुल 2,15,252 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें कक्षा 10 के 1,12,266 छात्र और कक्षा 12 के 1,02,986 छात्र शामिल थे। UBSE की कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 2026 में 21 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गईं, जबकि प्रैक्टिकल परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच हुईं। सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गईंं।
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट डाउनलोड कैसे करें
उत्तराखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए, ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं।
Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें, अपना रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
इसके अलावा, DigiLocker App के ज़रिए भी रिजल्ट देख सकते हैं; इसके लिए 'Issued Documents' सेक्शन में लॉग इन करें।
UK बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के स्टेप्स
- ऑफिशियल वेबसाइट: UK बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट या results.shiksha पर जाएं।
- लिंक ढूंढें: Class 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण डालें: अपना रोल नंबर और जरूरत के हिसाब से कैप्चा कोड डालें।
- रिजल्ट देखें: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- तुरंत इस्तेमाल के लिए PDF डाउनलोड करें।
आंसर चेकिंग का काम अब पूरा हो चुका है और सभी कॉपियां बोर्ड के दफ्तर तक पहुंच गई हैं। डेटा एंट्री और वेरिफिकेशन का काम चल रहा है और बोर्ड कभी भी रिजल्ट जारी होने की सटीक तारीखों का ऐलान कर सकता है। जैसे जैसे रिजल्ट जारी होने का समय नजदीक आ रहा है और ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्रेडेंशियल्स तैयार रखें ताकि घोषणा होते ही वे तुरंत अपना परिणाम देख सकें।
कैसा रहा पिछले साल का रिजल्ट ?
पिछले साल 10वीं कक्षा की परीक्षा में 90.77 प्रतिशत छात्र पास हुए, जिसमें जतिन जोशी और कमल चौहान ने संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 88.20 प्रतिशत रहा, जिसमें अनुष्का राणा टॉपर रहीं। बता दें कि 2025 में, UBSE की कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की गईं, और परिणाम 19 अप्रैल को घोषित किए गए।
