एजुकेशन

UPSC Service Allocation List 2024: टॉपर शक्ति दुबे बनेंगी IAS, यूपीएससी ने जारी की सर्विस एलॉकेशन लिस्ट

UPSC Service Allocation List 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए सर्विस एलॉकेशन लिस्ट जारी कर दी है। साल 2024 की यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस अलॉट हुआ है।

Image

सिविल सेवा परीक्षा 2024 की टॉपर शक्ति दुबे (फोटो: ऑफिशियल इंस्टाग्राम)

UPSC Service Allocation List 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए सर्विस एलॉकेशन लिस्ट जारी कर दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयनित उम्मीदवारों की सर्विस अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। यूपीएससी की इस लिस्ट में उम्मीदवारों के नाम, रैंक, रोल नंबर और IAS, IPS, IFS, IRS, IRMS समेत विभिन्न सिविल सेवाओं की जानकारी दी गई है।

टॉपर शक्ति दुबे को मिला आईएएस

सिविल सेवा परीक्षा 2024 में प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने टॉप किया था। शक्ति दुबे मूलरूप से बलिया जिला के बैरिया तहसील के रामपुर गांव की रहने वाली हैं। शक्ति के पिता देवेंद्र द्विवेदी डीपीएस व एडीसीपी ट्रैफिक के पेशकर के पद पर प्रयागराज में तैनात हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज से ही पूरी की। इस लिस्ट में शक्ति दुबे को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस अलॉट हुआ है।

UPSC Topper List: अब देखें टॉप 50 की पूरी लिस्ट:

1 | 240782 | शक्ति दुबे | जनरल | IAS

2 | 101571 | हर्षिता गोयल | जनरल | IAS

3 | 867282 | डोंगरे अर्जित पराग | जनरल | IAS

4 | 108110 | शाह मार्गी चिराग | जनरल | IAS

5 | 833621 | आकाश गर्ग | जनरल |IAS

6 | 818290 | कोमल पुणिया | EWS |IAS

7 | 6902167 | आयुषी बंसल | जनरल |IAS

8 | 6613295 | राज कृष्ण झा | जनरल |IAS

9 | 849449 | आदित्य विक्रम अग्रवाल | जनरल |IAS

10| 5400180 | मयंक त्रिपाठी | जनरल | IAS

11| 8200949 | एटचायिनी साई शिवानी | ओबीसी | IAS

12| 5809367 | आशी शर्मा | जनरल | IAS

13| 5912548 | हेमन्त | जनरल | IAS

14| 818331 | अभिषेक वशिष्ठ | EWS | IAS

15| 1010403 | बन्ना वेंकटेश | ओबीसी | IAS

16| 6907627 | माधव अग्रवाल | जनरल | IAS

17| 810414 | संस्कृति त्रिवेदी | जनरल | IAS

18| 2604936 | सौम्या मिश्रा | जनरल | IAS

19| 833456 | विभोर भारद्वाज | जनरल | IAS

20| 2200688 | त्रिलोक सिंह | जनरल | IAS

21| 859649 | दिव्यांशु गुप्ता | EWS | IAS

22| 865358 | रिया सैनी | जनरल | IAS

23| 1214507 | बी शिवचंद्रन | जनरल | IPS

24| 334811 | आर रंगमूर्ति | जनरल | IAS

25| 1202990 | जईई जी एन एस | जनरल | IFS

26| 6618486 | शिवांश सुभाष जगणे | जनरल | IAS

27| 410502 | रोमित त्रिवेदी | जनरल | IAS

28| 7809511 | ऋषभ चौधरी | जनरल | IFS

29| 1203512 | सुभाकातिर्क एस | जनरल | IAS

30| 109558 | पंचाल सिंह हसमुखभाई | ओबीसी | IAS

31| 510887 | श्रेया त्यागी | जनरल | IFS

32| 1126194 | उत्कर्ष यादव | ओबीसी | IAS

33| 816777 | अल्फ्रेड थॉमस | जनरल | IAS

34| 413837 | श्रेया जैन | जनरल | IAS

35| 840850 | श्रेयस गर्ग | जनरल | IFS

36| 2613856 | मुस्कान श्रीवास्तव | जनरल | IAS

37| 801201 | शौमिक पाठक | जनरल | IAS

38| 361397 | अभिषेक शर्मा | जनरल | IAS

39| 1204543 | मोनिका आर | ओबीसी | IAS

40| 3405835 | इरम चौधरी | ST | IFS

41| 815285 | सचिन बसवराज गुट्टूर | जनरल | IAS

42| 1221566 | पवित्रा पी | जनरल | IAS

43| 6616032 | अवधेशा गुप्ता | जनरल | IAS

44| 869198 | मृदुला बंसल | जनरल | IAS

45| 1907228 | मालविका जी नायर | जनरल | IAS

46| 8203187 | रागुला जयसिंह रेड्डी | जनरल | IAS

47| 1902150 | नंदना जी पी | जनरल | IAS

48| 705455 | रितिका रथ | जनरल | IAS

49| 4108641 | सौरव सिन्हा | जनरल | IAS

50| 823200 | अंकुर त्रिपाठी | जनरल | IAS

100 में से 76 ने IAS को चुना

टॉप 100 कैंडिडेंट्स में 76 (875 में से 179) ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS) को चुना है। वहीं, डिमार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग द्वारा जारी की गई लिस्ट में 875 में से 153 ने IPS चुना है। 55 ने IFS और 274 कैंडिडेट्स ने IRS चुना है। यूपीएससी सीएसई 2024 की टॉपर शक्ति दुबे (AIR 1) और दूसरी रैंक हासिल करने वाली हर्षिता गोयल ने अपनी पहली पसंद IAS को चुना। लिस्ट में टॉप 20 सभी अभ्यर्थियों ने IAS चुना और उन्हें वही अलॉट किया गया।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article