UPTET 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके अनुसार उम्मीदवार 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन अभी आई विज्ञप्ति में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को 26 अप्रैल से बढ़ा दिया गया है। (UPTET 2026) इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
UPTET 2026 Last Date
शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन 27 मार्च से शुरू चल रहा है। UPTET का आयोजन प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्कूलों में सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए किया जाता है।

UPTET 2026
UPTET 2026 Last Date Extended
- ऑनलाइन पंजीकृत/ आवेदन/ शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 03 मई, 2026
- आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान की अंतिम तिथि 08 मई, 2026
क्या लिखा है नोटिस में
'एतद्वारा सूचित किया जाता है कि आयोग की विज्ञप्ति संख्या 3133/04 (2026)/अधियाचन /2025-26 दिनांक 20.03.2026 द्वारा जारी उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2026 में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 अप्रैल, 2026 निर्धारित थी। आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET)-2026 में ओ०टी०आर में सर्वर की समस्या के दृष्टिगत ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन/शुल्क जमा करने तथा आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान (Bank Reconciliation) की अंतिम तिथियों निम्नवत् विस्तारित की जाती है-
ऑनलाइन पंजीकृत/आवेदन/शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि
03 मई, 2026
आवेदन पत्र में संशोधन व शुल्क समाधान (Bank Reconciliation) की अंतिम तिथि
08 मई, 2026
उपसचिव'
UPTET 2026 Registration
- आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें
- अपनी रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें
- आवश्यक विवरण भरें और फॉर्म जमा करें
UPTET 2026 Exam Date
परीक्षा शहर का विवरण 22 जून को जारी किया जाएगा, जिसके बाद 30 जून को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई, 2026 को आयोजित की जानी निर्धारित है।
