एजुकेशन

UPSSSC VDO Result 2023: यूपी ग्राम विकास अधिकारी रिजल्ट का इंतजार, जानें upsssc.gov.in पर कब होगा जारी

UPSSSC VDO Result 2023, Sarkari Result 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। आयोग द्वारा यह परीक्षा 26 जून और 27 जून को आयोजित की गई थी।

Image

UPSSSC VDO Result 2023

Photo : iStock

UPSSSC VDO Result 2023, Sarkari Result 2023: यूपी वीडीओ रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपेडट है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा (UP VDO Exam 2023) का रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपने नतीजे देख सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

UPSSSC VDO Result 2023: कब हुई वीडीओ परीक्षा

ग्राम विकास अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 जून और 27 जून को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 737 केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 13 जुलाई को जारी की गई, जिन पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

UPSSSC VDO Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट

यूपी ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा में लगभग 14,27,172 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी वीडीओ रिजल्ट सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

How to download UPSSSC VDO Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी वीडीओ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

UP VDO Sarkari Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी वीडीओ परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 1953 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 30 मई से 25 जून 2018 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article