UPSSSC Stenographer Answer Key 2026: यूपी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
- Authored by: कुलदीप राघव
- Updated Jan 22, 2026, 07:12 PM IST
UPSSSC Stenographer Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Answer Key 2026
UPSSSC Stenographer Answer Key 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये स्टेनोग्राफर के कुल 1224 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीएसएसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत स्टेनोग्राफर आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 28 जनवरी तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी।
इसके साथ ही यूपीएसएसएससी की ओर से जल्द ही स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।
UPSSSC Stenographer Answer Key 2026 OUT: स्टेनोग्राफर आंसर की
- स्टेनोग्राफर आंसर-की डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024, आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/13' पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
UPSSSC Stenographer Result
यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये स्टेनोग्राफर के कुल 1224 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही यूपीएसएसएससी की ओर से जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।