एजुकेशन

UPSSSC PET Admit Card 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें यूपी पीईटी एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जल्द जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSSSC PET Admit Card 2025 (Photo Credit: Canva)

UPSSSC PET Admit Card 2025 Kab Aayega: यूपी पीईटी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSSSC PET Admit Card 2025 Date: कब तक आएगा एडमिट कार्ड

यूपी पीईटी एग्जाम का आयोजन 6 सितंबर और 7 सितंबर 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड अगस्त में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पीईटी एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSSSC PET Admit Card 2025

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Exam 2025: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूपी पीईटी एग्जाम में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.25 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article