एजुकेशन

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023: जारी हुआ यूपीएसएसएससी वन दरोगा पीईटी का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड के 701 पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवदेन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड का एडमिट कार्ड

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 Released: यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC Forest Guard Admit Card 2023) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा के 701 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) का एडमिट कार्ड जारी कर (UPSSSC Forest Guard Admit Card) दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार पीईटी व पीएसटी के लिए पात्र माने जाएंगे। पिछले राउंड में अहर्ता प्राप्त करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 Download

  • सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC Forest Guard PET Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSSSC Forest Guard Physical Test: पीईटी परीक्षा की तारीख

बीते दिनों यूपीएसएसएससी ने नोटिस जारी कर बताया था कि, यूपीएसएसएससी पीईटी की परीक्षाएं 12 फरवरी से 17 फरवरी 2024 के बीच लखनऊ में आयोजित की गई थी। नोटिस में यह साफ है कि, पिछले राउंड में अहर्ता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य माने जाएंगे।

UPSSSC Forest Guard Physical Test Eligibility

यूपीएसएसएसी पीईटी परीक्षा के लिए महिला व पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अलग अलग पात्रता निर्धारित की गई है। यहां आप जान सकते हैं।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पात्रता

  • लंबाई: 163 सेमी
  • सीना फुलाकर: 84-89 सेमी
  • पैदल चाल: 4 घंटे में 25 कि.मी

महिला उम्मीदवारों के लिए मानदंड

  1. लंबाई: 150 से.मी
  2. पैदल चाल: 4 घंटे में 14 किमी

UPSSSC Forest Guard PET Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article