UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result 2026 Released: यूपीएसएसएससी एएसओ मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result 2026) खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) भर्ती के लिए ASO मेन्स परीक्षा का शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट जारी कर (UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result) दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,565 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result 2026
बता दें यूपीएसएसएससी के असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर और असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 20 मार्च, 2026 को जारी किया गया था, जबकि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल को शुरू हुई और 11 मई, 2026 को समाप्त हुई। यहां फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 11 मई थी, जबकि उम्मीदवारों को अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अनुमति 18 मई तक दी गई थी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए यूपीएसएसएससी एएसओ मेन्स शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result 2026 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upsssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- शॉर्टलिस्टिंग का रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
आयोग ने पहले 929 रिक्तियों की सूचना दी थी। हालांकि, 8 मई, 2026 को जारी रिक्तियों में बढ़ोतरी की सूचना से उपलब्ध कुल पदों की संख्या बढ़कर 1,565 हो गई।
UPSSSC ASO Mains Shortlisting Result
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वालों के पास स्टैटिस्टिक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स या संबंधित विषयों में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो यहां न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। तय नियमों के अनुसार उम्मीदवारो को उम्र में छूट दी जाएगी।
