UPSC Recruitment 2026, Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC Recruitment 2026) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर (UPSC Recruitment) दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 54 अलग अलग विभागों में कुल 450 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 है। यहां आप यूपीएससी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UPSC Recruitment 2026: किन पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए ड्रग इंस्पेक्टर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर, असिस्टेंट इंजीनियर, लीगल ऑफिसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट ग्रेड-3 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। यहां सबसे अधिक ड्रग इंस्पेक्टर के 186 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
UPSC Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित तारीख
- आवेदन की तिथि - 25 जून 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख - 17 जुलाई 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 17 जुलाई 2026
- एडमिट कार्ड -
- परीक्षा -
UPSC Recruitment 2026 Qualification: यूपीएससी के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन
यूपीएससी के ड्रग इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फार्मेसी, फार्मास्यूटिकल साइंस या क्लिनिकल फार्माकोलॉजी/माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञता के साथ मेडिसिन में डिग्री होना चाहिए। वहीं कंपनी प्रॉसिक्यूटर के लिए उम्मीदवार एलएलबी किया होना जरूरी है। जबकि एरोनॉटिकल ऑफिसर के लिए एरोनॉटिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग होना चाहिए। साथ ही असिस्टेंट इंजीनियर के लिए सिविलि इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक होना जरूरी है।
UPSC Recruitment 2026 Age Limit: आयु सीमा
यहां आवेदन के लिए आयु सीमा की बात करें तो मेडिकल ऑफिसर/रिसर्च ऑफिसर, एरोनॉटिकल ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, कंपनी प्रॉसिक्यूटर के पदों पर आवेदन के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि संयुक्त निदेश के लिए अधिकतम आयु 40 साल है।
UPSC Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Recruitment के पेज पर जाएं।
- अब Advertisement No.07 - 2026 (4.3 MB) पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
