एजुकेशन

UPSC Prelims Result 2025 Name List: जारी होने जा रहा यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट, जानें किस तारीख को होगी मेन्स परीक्षा

UPSC Prelims Result 2025 Date, (यूपीएससी आईएएस 2025 का रिजल्ट कब जारी होगा?): यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी फिर मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

Image

UPSC Prelims Result 2025

UPSC Prelims Result 2025 Date, (यूपीएससी आईएएस 2025 का रिजल्ट कब जारी होगा?): यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा परीक्षा (CSE) प्रीलिम्स का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर नाम और रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Prelims Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक हुई। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट जून के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSC Prelims Result 2025

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Mains Exam 2025 Date: अगस्त में होगी मेन्स परीक्षा

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। जारी सूचना के अनुसार, यूपीएससी मेन्स का आयोजन 22 अगस्त को किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के जरिए कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article