UPSC Prelims Result 2025 Pdf Download: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 11 जून को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे UPSC Prelims Result 2025 Official Website upsc.gov.in पर जाकर या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से UPSC Prelims Result 2025 Check व UPSC Prelims Result 2025 Download कर सकते हैं।
कब हुई थी परीक्षा
भर्ती परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम इसी सप्ताह परिणाम जारी होने की संभावना बता रही थी, आखिरकार आज 11 जून को UPSC Prelims Result 2025 Declare की खबर आ गई।
UPSC Prelims Result 2025 Official Website
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। या फिर निम्नलिखित तरीके को फॉलो करें:
UPSC Prelims Result 2025 Website upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर लिखे इस TEXT पर क्लिक करें :-
- लिखित परिणाम : सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025 या
- Written Result : Civil Services (Preliminary) Examination, 2025
अब नया पेज खुलेगा, जो कि रिजल्ट का पेज है। आप इस डायरेक्ट लिंक से भी रिजल्ट पेज को एक्सेस कर सकते हैं।
परिणाम पीडीएफ में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है और अब मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
कोई भी व्यक्ति अपने कीबोर्ड पर Ctrl+F का उपयोग करके सूची में अपना रोल नंबर जल्दी से ढूंढ सकता है।
