एजुकेशन

UPSC Prelims Admit Card 2023: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated May 1, 2023, 06:33 PM IST

UPSC Prelims Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSC Prelims Admit Card 2023

Photo : iStock

UPSC Prelims Admit Card 2023, UPSC CSE Prelims Exam 2023: यूपीएससी प्रलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (UPSC CSE Prelims 2023) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in से यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Prelims Exam 2023: मई में होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के योग्य माने जाएंगे। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।

UPSC Prelims Admit Card 2023: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, आयोग ने इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की है। यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। जिसके बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSC CSE Prelims Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्रिंटल आउट निकाल सकते हैं।
UPSC IAS Admit Card 2023: बिना एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ध्यान रहे कि एडमिट कार्ड के साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद दिए गए सभी दिशानिर्देशों को भी ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ लें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article