एजुकेशन

UPSC NDA Result 2024: जारी होने जा रहा यूपीएससी एनडीए I रिजल्ट, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSC NDA Result 2024, Sarkari Result 2024: यूपीएससी एनडीए एग्जाम का रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

Image

UPSC NDA Result 2024

Photo : iStock

UPSC NDA Result 2024, Sarkari Result 2024 Date: यूपीएससी एनडीए एग्जाम में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंस एकेडमी व नेवल एकेडमी एग्जाम I (UPSC NDA NA I Result 2024) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना रिजल्ट (UPSC NDA Sarkari Result 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC NDA NA Result 2024: अप्रैल में हुई थी परीक्षा

यूपीएससी एनडीए I एग्जाम का आयोजन 21 अप्रैल को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में मैथ्स से 120 सवाल और सामान्य योग्यता से 150 सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिला था। अब अभ्यर्थी बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

UPSC NDA Result 2024 Date: मई में जारी होगा रिजल्ट

यूपीएससी ने एनडीए रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में ही जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download UPSC NDA I Result 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

UPSC NDA Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

यूपीएससी एनडीए एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आयोजन साल में दो बार किया जाता है। यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, एनडीए II एग्जाम का नोटिफिकेशन 15 मई को जारी किया जाएगा। वहीं, अभ्यर्थी इसके लिए 4 जून तक अप्लाई कर सकेंगे। जबकि, परीक्षा का आयोजन 9 सितंबर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article