एजुकेशन

UPSC NDA, CDS 2024: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 परीक्षा का नोटिफिकेशन, देखें कब से कब तक कर सकेंगे आवदेन

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Dec 20, 2023, 02:14 PM IST

UPSC NDA, CDS 2024 Notification PDF: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

Image

यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 परीक्षा का नोटिफिकेशन (image - canva)

UPSC NDA, CDS 2024 Notification PDF Download: संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने संयुक्त रक्षा सेवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार इन अपडेट्स को upsc.gov.in से या इस लेख में दिए गए डायरेक्ट लिंक से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी परीक्षा कैलेंडर 2024 के अनुसार पहले से 20 दिसंबर को UPSC NDA, CDS 2024 Notification जारी होने की चर्चा थी। जैसा कि तय था कि UPSC Notification PDF जारी होते ही UPSC NDA, CDS 2024 Registration भी शुरू हो जाएगा, ऐसा ही हुआ है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कुल 857 पदों के लिए अप्लाई का मौका है।

UPSC NDA, CDS 2024 Last Date की बात करें, तो उम्मीदवार 9 जनवरी, 2024 आवेदन कर सकेंगे। आयोग संयुक्त रक्षा सेवा (CDS), नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नेवल एकेडमी (NA) परीक्षा का हर साल दो बार आयोजन करता है।

यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 2024 पात्रता

एनडीए परीक्षा के लिए पात्र (UPSC NDA Eligibility) होने के लिए 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और सीडीएस (UPSC CDS Eligibility) के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए और नौसेना में शामिल होने के लिए इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वायु सेना अकादमी के लिए उम्मीदवार को स्नातक की डिग्री के साथ 12वीं कक्षा में भौतिकी और रसायन विज्ञान में उत्तीर्ण होना चाहिए।

यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 2024 भर्ती सीधा लिंक

यूपीएससी सीडीएस, एनडीए 2024 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर What’s New में देखें संबंधित लिंक दिख जाएगा।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद उम्मीदवार खाते में लॉगिन कर सकते हैं।
  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

ऑनलाइन आवेदन 09.01.2024 शाम 6:00 बजे तक भरे जा सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से सात दिन पहले ई-प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article