UPSC IFS Main 2023, UPSC IFS Main Exam Time Table 2023: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) मेन एग्जाम का टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर टाइम टेबल (UPSC IFS Main Exam 2023 Date) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IFS Main Exam 2023 Date: कब होगी मेन परीक्षा
आयोग द्वारा नोटिस के अनुसार, यूपीएससी इंडियन फॉरेस्ट सर्विस मेन एग्जाम का आयोजन 26 नवंबर, 28 नंवबर, 29 नवंबर, 30 नवंबर, 1 दिसंबर, 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। यूपीएससी आईएफएस परीक्षा की शुरूआत अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषय से होगी।
How to Download UPSC IFS Main Exam Time Table 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर Indian Forest Service (Main) Examination, 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने टाइम टेबल का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
UPSC IFS Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आयोग द्वारा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। वहीं, इसका रिजल्ट 12 जून को घोषित किया गया। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मेन्स एग्जाम में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
