एजुकेशन

UPSC GK Quiz Questions: भारत किस राज्य में है सोने का भंडार, जानें सबसे बड़ा उत्पादक कौन?

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। भारत में सोने के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच क्या आप जानते हैं कि भारत में सोने का सबसे अधिक भंडार कहां है और सोने का उत्पादक राज्य कौन सा है? आइए आज सोने से संबंधित जीके के 10 प्रश्नों पर नजर डालें।

Image

भारत किस राज्य में है सोने का भंडार?

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। भारत में सोने के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच क्या आप जानते हैं कि भारत में सोने का सबसे अधिक भंडार कहां है और सोने का उत्पादक राज्य कौन सा है? आइए आज सोने से संबंधित जीके के 10 प्रश्नों पर नजर डालें।

प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले 10 प्रश्न

सोने का रासायनिक प्रतीक (Chemical Symbol) क्या है?

उत्तर: सोने का रासायनिक प्रतीक Au (यह लैटिन शब्द 'Aurum' से लिया गया है) है।

शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है?

उत्तर: शुद्ध सोना 24 कैरेट (24K) का होता है।

ज्वेलरी बनाने के लिए आमतौर पर कितने कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोना अधिक बेहतर माना जाता है।

UPSC GK Quiz Questions

भारत में सर्वाधिक सोना उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?

सोना किस प्रकार की चट्टानों में पाया जाता है?

उत्तर: सोना आग्नेय (Igneous) और कायांतरित (Metamorphic) चट्टानों की शिराओं में पाया जाता है।

दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश कौन सा है?

उत्तर: दुनिया का सबसे बड़ा सोना उत्पादक देश चीन है।

भारत की सबसे प्रसिद्ध सोने की खान कौन सी है?

उत्तर: भारत में सोने की सबसे प्रसिद्ध खान कर्नाटक में है और इसका नाम कोलार गोल्ड फील्ड्स (Kolar Gold Fields - KGF)।

सोने को शुद्ध करने के लिए किस अम्ल के मिश्रण का उपयोग किया जाता है?

उत्तर: सोने को शुद्ध करने के लिए एक्वा रेजिया (Aqua Regia) अम्ल का मिश्रण का उपयोग किया जाता है। यह सांद्र नाइट्रिक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड का एक मिश्रण होता है।

सोने की शुद्धता मापने वाले यंत्र को क्या कहा जाता है?

उत्तर: सोने की शुद्धता मापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला यंत्र कैरेटोमीटर (Caratometer) कहलाता है।

भारत में सर्वाधिक सोना उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?

उत्तर: भारत के सोने के सबसे अधिक उत्पादन के मामले में कर्नाटक राज्य अव्वल पर है।

भारत के किस राज्य में सोने का सबसे अधिक भंडार है?

उत्तर: विशेषज्ञों का अनुमान है कि बिहार के जमुई में करीब 222.8 मिलियन टन स्वर्ण अयस्क यानी Gold Ore मौजूद है।

भारत में सोने के भाव दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। हालांकि बीते दिनों में मामूली गिरावट देखी गई थी। फिर भी अभी सोने का भाव 1.55 लाख बना हुआ है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article