एजुकेशन

UPSC GK Quiz Questions: भारत में सबसे पहले प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत कब और कहां हुई थी? जानें दुनिया की सबसे पहली किताब कहां छपी थी?

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2026, 12:52 PM IST

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। आइए आज दुनिया और भारत में सबसे पहले किताब की छपाई कहां हुई थी उसके बारे में बताएं और इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर भी दें।

UPSC Quiz

भारत में सबसे पहले प्रिंटिंग प्रेस की शुरुआत कब और कहां हुई थी? (Photo- Canva)

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। दुनिया और भारत में सबसे पहले किताब की छपाई कहां हुई थी उसके बारे में बताएं और इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर भी दें।

प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले 10 GK Questions

1. 'कैलीग्राफी' का अर्थ क्या होता है?

उत्तर: कैलीग्राफी का अर्थ सुलेख या हाथ से सुंदर लिखने की कला से होता है। छपाई मशीन आने से पहले किताबों को कैलीग्राफर्स द्वारा हाथ से बहुत सुंदर तरीके से लिखा जाता था।

2. आधुनिक प्रिंटिंग प्रेस का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर: दुनिया में आधुनिक प्रिंटिंग प्रेस का जनक 'जोहान्स गुटेनबर्ग' को माना जाता है। इन्होंने 1440 के दशक में जर्मनी में 'मूवेबल टाइप' प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार किया था।

3. गुटेनबर्ग द्वारा छापी गई दुनिया की पहली किताब कौन सी थी?

उत्तर: प्रिंटिंग प्रेस का जनक जोहान्स गुटेनबर्ग द्वारा छापी गई पहली किताब 'बाइबिल' थी। इस मशीन से छपने वाली यह पहली बड़ी धार्मिक पुस्तक थी।

4. भारत में पहली प्रिंटिंग प्रेस किसके द्वारा और कब लाई गई थी?

उत्तर: भारत में पहली प्रिंटिंग प्रेस पुर्तगालियों द्वारा, 1556 में लाई गई। यह प्रेस गोवा में स्थापित की गई थी।

5. भारत में पहली किताब किस भाषा में छापी गई थी?

उत्तर: भारत की पहली किताब कोंकणी और पुर्तगाली भाषा में छपी थी। गोवा के पादरियों द्वारा ईसाई धर्म के प्रचार के लिए इन्हें छापा गया था।

6. भारत का पहला समाचार पत्र कौन सा था और इसके प्रकाशक कौन थे?

उत्तर: भारत का पहला समाचार पत्र बंगाल गजट था और इसके प्रकाशक 1780 में जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे।

7. चीन की उस प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या है जिसे दुनिया की सबसे पुरानी मुद्रित पुस्तक माना जाता है?

उत्तर: चीन की सबसे प्रसिद्ध पुस्तक डायमंड सूत्र है, और इसे सबसे पुरानी मुद्रित पुस्तक माना जाता है। यह बौद्ध धर्म से संबंधित एक ब्लॉक-प्रिंटेड पुस्तक है।

8. जापान में प्रिंटिंग की तकनीक सबसे पहले किसके द्वारा लाई गई थी?

उत्तर: जापान में प्रिंटिंग की तकनीक सबसे पहले बौद्ध मिशनरियों द्वारा लाई गई थी। उन्होंने लगभग 768-770 ईस्वी में इसे चीन से जापान पहुंचाया था।

9. लकड़ी के ब्लॉक से छपाई की तकनीक सबसे पहले कहां विकसित हुई?

उत्तर: लकड़ी के ब्लॉक का इस्तेमाल कर छपाई सबसे पहले चीन में शुरू हुई थी। इसमें लकड़ी के तख्तों पर अक्षरों को उकेरकर उन पर स्याही लगाकर छपाई की जाती थी।

10. दुनिया में सबसे पहले कागज और छपाई का आविष्कार किस देश में हुआ था?

उत्तर: दुनिया के जिस देश में सबसे पहले कागज और छपाई का आविष्कार हुआ था उसका नाम 'चीन' है। चीन में ही सबसे पहले ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक विकसित की गई।

यूपीएससी हो या एसएससी या अन्य को प्रतियोगी परीक्षा, इन सभी में सामान्य ज्ञान यानी जनरल नॉलेज से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं। सामान्य ज्ञान न केवल इन प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों की अंक दिलाने में सहायक होता है बल्कि एक व्यक्ति में आत्मविश्वास भरने में भी सहायक होता है। सामान्य ज्ञान हर उम्र के लोगों के लिए जरूरी है।

End of Article