UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है।
उत्तर प्रदेश केवल एक राज्य नहीं है। यह परंपरा और संस्कृति का खजाना है। प्रदेश में कुल 75 जिले हैं और हर जिले का अपना एक अलग इतिहास भी है। हर जिले की अपनी अलग खासियत है, जिसके आधार पर उन्हें कई नाम दिए गए हैं। अपनी परंपराओं, त्योहारों, संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध उत्तर प्रदेश 2026 में 76 साल का हो रहा है। यूपी की स्थापना 24 जनवरी 1950 को हुई थी। यूपी के 76वें स्थापना दिवस पर आज हम केवल यूपी से जुड़े जीके के सवालों पर चर्चा करेंगे। आइए अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाते हैं और यूपी से जुड़े जीके के 10 सवालों पर नजर डालते हैं।
यूपी से जुड़े GK के सवाल
1. उत्तर प्रदेश को पहले किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर: उत्तर प्रदेश को पहले संयुक्त प्रांत (United Province) के नाम से जाना था। 24 जनवरी 1950 को इसका नाम बदलकर 'उत्तर प्रदेश' किया गया था।
2. उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी और राजकीय पशु कौन सा है?
उत्तर: यूपी का राजकीय पक्षी सारस क्रेन है और प्रदेश का राजकीय पशु बारासिंगा (Swamp Deer) है।
3. उत्तर प्रदेश की सीमा कितने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छूती है?
उत्तर: यूपी की सीमा कुल 9 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश को छूती है। इसमें 8 राज्य- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार हैं और 1 केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली है।
4. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला कौन सा है?
उत्तर: जनसंख्या की दृष्टि से यूपी का सबसे बड़ा जिला प्रयागराज है और इसका सबसे छोटा जिला महोबा है।
5. उत्तर प्रदेश में कितनी लोकसभा और राज्यसभा की सीटें हैं?
उत्तर: यूपी में 80 सीटें लोकसभा हैं और 31 राज्यसभा सीटें हैं।
6. 'ताजमहल' के अलावा उत्तर प्रदेश में यूनेस्को (UNESCO) विश्व धरोहर स्थल कौन-कौन से हैं?
उत्तर: आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी।
7. उत्तर प्रदेश में प्रथम विश्वविद्यालय कौन सा स्थापित किया गया था?
उत्तर: यूपी का पहला विश्वविद्यालय 'इलाहाबाद विश्वविद्यालय' (प्रयागराज) है, जिसकी स्थापना 1887 में हुई थी।
8. उत्तर प्रदेश का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान (National Park) कौन सा है?
उत्तर: यूपी का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान 'दुधवा नेशनल पार्क' है, जो लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है।
9. उत्तर प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थीं?
उत्तर: यूपी की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी थी। वे न केवल यूपी की, बल्कि भारत के किसी भी राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री थी।
10. उत्तर प्रदेश के किस शहर को 'सिराज-ए-हिंद' के नाम से जाना जाता था?
उत्तर: यूपी के जौनपुर को 'सिराज-ए-हिंद' के नाम से जाना जाता था। यह मुगल और शर्की काल में शिक्षा का प्रमुख केंद्र था।
