UPSC GK Quiz Questions: यूपीएससी और एसएससी परीक्षाओं में अक्सर पूछे जाते हैं RBI से जुड़े ये दिलचस्प सवाल, छात्रों के लिए जानना है जरूरी
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Feb 16, 2026, 10:02 AM IST
UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो, एसएससी हो, बैंक हो या यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। आइए आज भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में जानते है और उससे संबंधित जीके के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर देते हैं।
RBI से जुड़े ये दिलचस्प सवाल (Photo- Canva)
UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए आज भारतीय रिजर्व बैंक के बारे में जानते है और उससे संबंधित जीके के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर देते हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) पर आधारित 10 महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
सवाल 1: भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी?
जवाब: भारतीय रिजर्वट बैंक (Reserve Bank of India), जिसे शॉर्ट में RBI भी कहा जाता है कि स्थापना अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को हुई थी।
सवाल 2: RBI का मुख्यालय भारत के किस शहर में स्थित है?
जवाब: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। बता दें कि शुरुआत में यह कोलकाता में था, लेकिन 1937 में स्थायी रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया।
सवाल 3: भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?
जवाब: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण (Nationalization) 1 जनवरी 1949 को हुआ था।
सवाल 4: RBI के पहले गवर्नर कौन थे?
जवाब: भारतीय रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर सर ऑसबॉर्न स्मिथ (Sir Osborne Smith) थे।
सवाल 5: भारतीय मूल के पहले RBI गवर्नर कौन थे?
जवाब: भारतीय मूल से रिजर्व बैंक के पहले गवर्नर सी.डी. देशमुख थे।
सवाल 6: किस आयोग की सिफारिश पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना की गई थी?
जवाब: हिल्टन यंग कमीशन (Hilton Young Commission) की सिफारिशों पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना करने का फैसला लिया गया था।
सवाल 7: भारत में 1 रुपये के नोट और सभी सिक्कों को कौन जारी करता है?
जवाब: भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 1 रुपये के नोट और सभी सिक्कों को जारी किया जाता है। एक रुपये के नोट पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं, जबकि अन्य नोटों पर RBI गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं।
सवाल 8: RBI के प्रतीक चिह्न (Logo) में किन दो चीजों का चित्रण है?
जवाब: आरबीआई के प्रतीक चिह्न पर ताड़ का पेड़ (Palm Tree) और रॉयल बंगाल टाइगर (Royal Bengal Tiger) का चित्रण है।
सवाल 9: 2026 में RBI के गवर्नर कौन हैं?
जवाब: वर्तमान में (2026) में शक्तिकांत दास आरबीआई के गवर्नर हैं।
सवाल 10: मौद्रिक नीति समिति का अध्यक्ष कौन होता है?
जवाब: मौद्रिक नीति समिति के अध्यक्ष आरबीआई का गवर्नर होता है।
न केवल यूपीएससी, एसएससी बल्कि बैंक से संबंधित परीक्षाओं में भी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इतिहास और स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं। ये आपके लिए सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए लाभकारी साबित होंगे।
