एजुकेशन

UPSC Geo Scientist Mains Result 2024 Out: जारी हुआ यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मेन्स का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC Geo Scientist Mains Result 2024 Out: संघ लोग सेवा आयोग ने जियो साइंटिस्ट मेन्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर (UPSC Geo Scientist Mains Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल साइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

UPSC Geo Scientist Mains Result 2024 : यहां देखें यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मेन्स का रिजल्ट

UPSC Geo Scientist Mains Result 2024 Out: संघ लोग सेवा आयोग ने जियो साइंटिस्ट मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर (UPSC Geo Scientist Mains Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (UPSC Geo Scientist Result) सकते हैं। यहां सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए, जियोफिजिसिस्ट ग्रुप ए, केमिस्ट ग्रुप ए और साइंटिस्ट बी के कुल 56 पदों पर भर्ती की जाएगी।

UPSC Geo Scientist Mains Result: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए 20 सितंबर 2023 को नोटिफिकेशन जारी किया गया था। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर 2023 थी। वहीं प्रारंभिक परीक्षा 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। यहां चयनित अभ्यर्थियों को 23 जून को होने वाली मेन्स परीक्षा के लिए समय दिया गया था। वहीं अब मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC Geo Scientist Mains Result 2024

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC Combined Geo Scientis CGSE Mains Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर रिजल्ट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • भविष्य में संदर्भों के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSC Geo Scientist Mains Result: इन पदों पर होगी भर्ती

  1. जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए- 34
  2. जियोफिजिसिस्ट ग्रुप ए - 01
  3. केमिस्ट ग्रुप ए - 13
  4. साइंटिस्ट बी - 08

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट मेन्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article