एजुकेशन

UPSC Combined Geo Scientist Exam 2025: जारी हुआ यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एग्जाम का नोटिफिकेशन, आज से करें अप्लाई, जानें कब होगी परीक्षा

UPSC Geo Scientist Notification 2025: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज यानी 4 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

UPSC Geo Scientist Exam 2025

UPSC Geo Scientist Notification 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट एग्जाम (UPSC Combined Geo Scientist Exam 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आज यानी 4 सितंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन की आखिरी तारीख 24 सितंबर निर्धारित की गई है।

UPSC Geo Scientist Exam 2025 Date: कब होगी परीक्षा

नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए के 16 पद, जियोफिजिसिस्ट ग्रुप ए के 6 पद, केमिस्ट ग्रुप ए के 2 पद और साइंटिस्ट बी के 61 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि प्रीलिम्स परीक्षा 9 फरवरी और मेन्स परीक्षा 21 व 22 जून 2025 को होगी।

UPSC Geo Scientist Notification 2025: कौन कर सकेगा अप्लाई

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एग्जाम में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आय 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

How to apply for UPSC Geo Scientist Exam 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
ये भी पढ़ें: कब जारी होगा एसबीआई पीओ एग्जाम का नोटिफिकेशन, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

UPSC Geo Scientist Online Form 2025: कितना देना होगा शुल्क

यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एग्जाम के लिए अभ्यर्थी 4 सितंबर से 24 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article