एजुकेशन

UPSC ESIC Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1930 पदों पर होगी भर्तियां

UPSC ESIC Nursing Officer Recruitment 2024: नर्सिंग ऑफिसर के कुल 1930 पदों पर भर्तियां निकली है। इस वैकेंसी के लिए 27 मार्च 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर इस वैकेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

UPSC ESIC में नर्सिंग ऑफिसर बंपर वैकेंसी

Photo : iStock

UPSC ESIC Nursing Officer Recruitment 2024: नर्सिंग फील्ड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) में नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Nursing Officer के कुल 1930 पदों पर भर्तियां होंगी।

ईएसआईसी में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर निकली इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2024 से शुरू हो गई है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 27 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने से पहले जरूरी तारीखों के बारे में जान लें।

UPSC ESIC Recruitment: इन तारीखों का रखें ध्यान

  • नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने की तारीख- 7 मार्च 2024
  • आवेदन करने की आखिरी तारीख- 27 मार्च 2024
  • आवदेन फीस जमा करने की आखिरी तारीख- 27 मार्च 2024
  • आवेदन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका-28 मार्च 2024 से 3 अप्रैल 2024 तक
  • पेन और पेपर पर ऑफलाइन परीक्षा की तारीख- 7 जुलाई 2024

UPSC ESIC Nursing Officer के लिए करें अप्लाई

स्टेप 1: ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर Application for Nursing Officer in Employees State Insurance Corporation के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: इसके बाद Apply Online के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

स्टेप 6: आवेदन होने के बाद प्रिंट ले लें।

UPSC ESIC Nursing Officer के लिए योग्यता

नर्सिंग ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएससी ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र निर्धारित नहीं है। वहीं, कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना 27 मार्च 2024 के आधार पर होगी। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article