UPSC ESE Mains Result 2025 Declared: यूपीएससी ईएसई मेन्स की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC ESE Mains Result) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सेवा मेन्स परीक्षा का परिणाम जारी कर (UPSC ESE Mains Result 2025) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। आयोग ने ब्रांच वाइज साक्षात्कार अभ्यर्थी के नाम की लिस्ट जारी कर दी है।
UPSC ESE Mains Result 2025: इंटरव्यू के लिए इतने उम्मीदवार
आयोग की ओर से जारी रिजल्ट के पीडीएफ के मुताबिक इंटरव्यू के लिए कुल 1376 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच में साक्षात्कार में कुल 646 उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं मैकेनिकल के लिए 182, इलेक्ट्रिकल के लिए 237 व ईटी एंड ई के लिए कुल 311 उम्मीदवारों का सेलेक्शन किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPSC ESE Mains Result 2025: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC ESE Mains Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थियों को सफल माना जाएगा।
यहां आप यूपीएसी ईएसई मेन्स परीक्षा का परिणाम चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
