एजुकेशन

UPSC EPFO PA Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी ईपीएफओ पीए परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

UPSC EPFO PA Result 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीए परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इन रिजल्ट्स को upsc.gov.in पर जारी किया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से UPSC EPFO PA Result 2024 Link देख सकते हैं।

Image

यूपीएससी ईपीएफओ पीए परिणाम 2024 जारी

UPSC EPFO PA Result 2024: यूपीएससी ईपीएफओ पीए परीक्षा 2024 रिजल्ट UPSC Official Website जारी कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने इन रिजल्ट्स (पर्सनल असिस्टेंट) को upsc.gov.in पर जारी किया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से UPSC EPFO PA Result 2024 Link देख सकते हैं।

उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ के माध्यम से रोल नंबर देख सकते हैं।

UPSC EPFO PA Result 2024 Pdf Download

यूपीएससी ईपीएफओ पीए रिजल्ट्स 2024 चेक करने के लिए फॉलो करें यह स्टेप्स:-

  • संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
  • What's New में देखें और इस लिंक पर क्लिक करें - Written Result: 323 vacancies for the post of Personal Assistant in EPFO, Ministry of Labour and Employment
  • अब नया पेज खुलेगा, यहां पीडीएफ आइकन या UPSC EPFO PA Result 2024 Pdf Link पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर चेक करें।
  • परिणाम का प्रिंटआउट लें।

अभी उम्मीदवारों को "अनंतिम रूप से" शॉर्टलिस्ट किया है। केवल ऐसे उम्मीदवार जो विज्ञापन के अनुसार सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, उन्हें कौशल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

UPSC EPFO PA Result 2024 के बाद क्या

सभी शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना और जमा करना होगा। DAF का लिंक ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) यानी वेबसाइट (www.upsconline.nic.in) पर उपलब्ध होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article