एजुकेशन

UPSC EPFO EO, AO Result 2024: जारी हुआ यूपीएससी एन्फोर्समेंट व अकाउंट्स ऑफिसर का रिजल्ट, एक क्लिक पर देखें

UPSC EPFO EO, AO Result 2024 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने EPFO EO/AO का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजे का ऐलान होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी यहां सबसे पहले अपना परिणाम चेक कर सकत हैं। यहां देखें यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ का रिजल्ट।

Image

UPSC EPFO EO, AO Result 2024: यहां देखें यूपीएससी ईपीएफओ का रिजल्ट

UPSC EPFO EO, AO Result 2024 Released: यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC EPFO Result 2024) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने ईपीएफओ ईओ/एओ का रिजल्ट जारी कर (UPSC EPFO Result 2024 PDF Download) दिया है। ऐसे में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्रवर्तन अधिकारी/ लेखा अधिकारी की लिखित परीक्षा व इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर (UPSC EPFO Result 2024 Cut Off) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज (UPSC EO AO Result) करना होगा।

UPSC EPFO EO, AO Result 2024: कब आयोजित की गई थी परीक्षा

बता दें यूपीएससी ईपीएफओ ईओ/एओ की लिखित परीक्षा 2 जुलाई को आयोजित की गई थी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। इंटरव्यू 4 नवंबर से 6 नवंबर 2024 के बीच निर्धारित था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC EPFO EO, AO Result 2024: यहां चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC EPFO EO, AO Finla Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSC EPFO Result 2024: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा के जरिए श्रम और रोजगार मंत्रालय के अधीन ईपीएफओ में एनफोर्समेंट ऑफिसर, अकाउंट ऑफिसर के कुल 418 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। नतीजे का ऐलान कर दिया गया है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article