एजुकेशन

UPSC CSE Result: यूपीएससी में जामिया की फ्री कोचिंग का जलवा, 31 स्टूडेंट हुए पास, गोरखपुर की नौशीन को रैंक 9

UPSC 2023 Toppers from Jamia Free Coaching: जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में चलने वाली फ्री कोचिंग से हर साल यूपीएससी के टॉपर्स निकलते हैं। इस साल भी जामिया के Residential Coaching Academy का जलवा कायम रहा है। इस साल जामिया के फ्री कोचिंग के 31 छात्रों ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली है।

Image

जामिया की फ्री कोचिंग से पढ़कर नौशीन UPSC टॉपर

Photo : Times Now Digital

UPSC Toppers from Jamia Free Coaching: यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 का रिजल्ट जारी होते ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में चलने वाली फ्री कोचिंग ने सबका ध्यान खींचा है। इस साल फिर से जामिया के Residential Coaching Academy का जलवा कायम रहा है। इस साल जामिया के फ्री कोचिंग के 31 छात्रों ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में यूजी-पीजी कोर्स के अलावा भी कई कोर्स मौजूद हैं। यहां के रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) की तरफ से एससी, एसटी और अल्पसंख्यक छात्रों के लिए फ्री कोचिंग दी जाती है। इस फ्री कोचिंग में यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी के साथ हॉस्टल की भी सुविधा दी जाती है।

UPSC CSE 2023 में जामिया के 31 छात्र पास

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 31 छात्र पास हुए हैं। पास होने वाले छात्रों में 11 लड़कियां हैं। बता दें कि जामिया की फ्री कोचिंग के 71 छात्र यूपीएससी इंटरव्यू में शामिल हुए थे। पिछले साल भी जामिया RCA के कई स्टूडेंट्स यूपीएससी में सफल हुए थे।

UPSC CSE 2023 Final Result and Toppers List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

बता दें कि जामिया आरसीए से कोचिंग पाने वाले कई कैंडिडेट्स UPSC परीक्षा पास करके IAS-IPS के लिए चुने जाते हैं। साल 2021 की UPSC Topper श्रुति शर्मा यहां की छात्रा रही हैं। वहीं, साल 2018 में रैंक 3 पाने वाले जुनैद अहमद ने भी जामिया के फ्री कोचिंग से ही पढ़ाई की थी। इस फ्री कोचिंग में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होता है।

UPSC Topper नौशीन जामिया की स्टूडेंट

यूपीएससी 2023 में टॉप 10 में 4 लड़कियां हैं। इस साल ऑल इंडिया रैंक 9 लाने वाली नौशीन भी जामिया की फ्री कोचिंग की छात्रा रही हैं। नौशीन गोरखपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के खालसा कॉलेज से पढ़ाई की है। महज 24 साल के उम्र में ही नौशीन ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक कर ली है। नौशीन को यूपीएससी में इस साल 9वां रैंक प्राप्त हुआ है। उनके रैंक के अनुसार, उन्हें IAS कैडर मिल सकता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article