एजुकेशन

UPSC Reserve Result 2024: देश को मिल गए 120 नए IAS-IPS, यूपीएससी का रिजर्व लिस्ट जारी

UPSC CSE Reserve Result 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के लिए रिजर्व लिस्ट जारी हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी रिजर्व लिस्ट में देश को 120 और सिविल सर्वेंट मिल गए हैं। ऐसे में जो कैंडीडेट्स यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजर्व लिस्ट चेक करना चाहते हैं उन्हें UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।

Image

यूपीएससी रिजर्व लिस्ट जारी

Photo : iStock

UPSC CSE Reserve Result 2024: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जारी रिजर्व लिस्ट में देश को 120 और सिविल सर्वेंट मिल गए हैं। ऐसे में जो कैंडीडेट्स यूपीएससी सिविल सर्विस का रिजर्व लिस्ट चेक करना चाहते हैं उन्हें UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। पहले 1016 कैंडिडेट्स का चयन हुआ था। अब 120 पास होने वाले कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है।

यूपीएससी सिविल सर्विस 2023 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसका फाइनल रिजल्ट 16 अप्रैल 2022 को जारी हुआ। अब रिजर्व लिस्ट जारी हो गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

UPSC CSE Reserve List ऐसे करें चेक

  • रिजर्व लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाते ही Latest Updates पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर UPSC CSE 2023 Reserve List Check के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Check Reserve List पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC CSE 2023 Reserve List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।

क्या होता है रिजर्व लिस्ट?

यूपीएससी रिजर्व लिस्ट फाइनल रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद जारी किया जाता है। दरअसल सिविल सर्विस परीक्षा में निर्धारित पदों की संख्या के बराबर अभ्यर्थियों का चयन न होने की स्थिति में कुछ दिनों के बाद पूरा रिजल्ट जारी होता है। इस साल कल 1143 पदों पर भर्तियां निकली थीं। इसके लिए 1016 उम्मीदवारों का पहला चयन हुआ था। अब 120 कैंडीडेट्स और पास करते हुए हैं।

रिजर्व लिस्ट के आधार पर 120 और उम्मीदवारों के नामों की सिफारिश की गई है। इनमें 88 जनरल, 23 ओबीसी, 5 ईडबल्यूएस, 3 एससी और एक एसटी वर्ग से हैं। 30 उम्‍मीदवारों की उम्मीदवारी प्रोविजनल रखी गई है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article