UPSC Mains Exam 2025 Date: यूपीएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (मुख्य) की डेटशीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर डेटशीट चेक कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, यूपीएससी मेन्स एग्जाम का आयोजन 22 अगस्त, 23 अगस्त, 24 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अभ्यर्थी आयोगी की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download UPSC Mains Admit Card 2025
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Mains 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 (रविवार) को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 11 जून को जारी किया गया था। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 979 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
