UPSC CSE Main DAF 2023, UPSC Civil Services Main DAF I 2023: यूपीएससी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (UPSC Mains Exam 2023) के लिए डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी यूपीएससी मेन्स डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (UPSC Mains DAF I 2023) सबमिट कर सकते हैं।
UPSC Mains Exam Date 2023: कब होगी मेन्स परीक्षा
आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे 12 जून को जारी किए गए थे। जिसमें, सफल अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसके लिए एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा। हालांकि, इससे पहले यूपीएससी मेन एग्जाम के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।
UPSC DAF I 2023: डीएफ भरना अनिवार्य
आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपीएससी मेन डीएफ I जमा करने की सुविधा 19 जुलाई की शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 10 जुलाई से शुरू की जा चुकी है। यदि कोई अभ्यर्थी DAF 1 भरने से चूक जाता है, तो उसे मेन्स परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं दिया जाएगा।
UPSC CSE Main DAF I 2023 - How to Apply
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- फिर 'DAF for various examinations of UPSC' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां डीटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड माध्यम से लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी मेन्स एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
UPSC CSE Mains DAF I Form 2023 - Direct Link
UPSC Civil Services Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 फरवरी से 21 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
