UPSC CSE 2025 Application Last Date: यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आज यानी 18 फरवरी 2025 को बंद होने वाली है। ऐसे में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स जो अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो UPSC Exams की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
UPSC CSE Application ऐसे करें आवेदन
यूपीएससी सीएसई एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाते ही पहले latest exams के ऑप्शन पर जाएं।
- अब UPSC Civil Services / Forest Service IAS / IFS Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद apply online के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
UPSC CSE Exam Schedule: कब होगी परीक्षा?
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन (प्रीलिम) का आयोजन देशहर में निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर 25 मई 2025 को करवाया जायेगा। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए कल तक आवेदन कर लेंगे उनको एग्जाम में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
