एजुकेशन

UPSC: दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण यूपीएससी सिविल सेवा पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख में किया गया बदलाव

UPSC Civil Services Personality Test 2024 Revised: संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा पर्सनैलिटी टेस्ट 2024 की तारीख में बदलाव कर दिया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के कारण सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए साक्षात्कार तिथियों में संशोधन किया। उम्मीदवार upsc.gov.in से आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

Image

यूपीएससी सिविल सेवा पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख में बदलाव (image - Meta AI and Canva)

UPSC Civil Services Personality Test 2024 Revised Notice: यूपीएससी सिविल सेवा पर्सनैलिटी टेस्ट 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आई है। हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की गई, जिसकी वजह से संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा पर्सनैलिटी टेस्ट 2024 की तारीख में बदलाव कर दिया है। उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

UPSC Civil Services Personality Test 2024 Revised Date

5 फरवरी को होने वाला व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन अब 8 फरवरी, 2025 को किया जाएगा।

UPSC Civil Services Personality Test 2024 Revised Date N0tice

आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "05.02.2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना के कारण, 05.02.2025 को निर्धारित सिविल सेवा परीक्षा 2024 का व्यक्तित्व परीक्षण अब शनिवार, 08 फरवरी 2025 को होगा।"

UPSC Civil Services Personality Test 2024 Date

  • सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा व्यक्तित्व परीक्षण का आयोजन 7 जनवरी से शुरू हो चुका है, 17 अप्रैल, 2025 को समाप्त होगा। साक्षात्कार दौर के लिए कुल 2845 उम्मीदवार उपस्थित होंगे।
  • सुबह के सत्र का रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे है, और दोपहर का सत्र दोपहर 1 बजे है।
UPSC Civil Services 2024

मुख्य परीक्षा का आयोजन 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर, 2024 को दो पालियों में किया गया था। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 1056 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article