एजुकेशन

UPSC CDS 2 Result 2025 Date: किसी भी वक्त जारी हो सकता है यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

UPSC CDS 2 Result 2025 Date, Kab Aayega: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सीडीएस 2 भर्ती परीक्षा के नतीजे का ऐलान कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आप जान सकते हैं कि यूपीएससी सीडीएस 2 का रिजल्ट कब जारी हो सकता है।

Image

UPSC CDS 2 Result 2025: यहां देखें कब जारी होगा यूपीएससी सीडीएस 2 का रिजल्ट

UPSC CDS 2 Result 2025 Date, Kab Aayega: यूपीएससी सीडीएस 2 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC CDS 2 Result 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही सीडीएस 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। बीते वर्ष संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 2025 का परिणाम अक्टूबर 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में घोषित किया (UPSC CDS 2 Result) गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि इस बार भी नतीजे का ऐलान इसा के आसपास हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

UPSC CDS 2 Result 2025: कब हुई थी यूपीएससी सीडीएस 2 की परीक्षा

यूपीएससी सीडीएस 2 की परीक्षा 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में निर्धारित होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 से 2 बजकर 30 मिनट तक होगी। वहीं तीसरी पाली का एग्जाम शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

UPSC CDS 2 Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC CDS 2 Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित होता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

UPSC CDS 2 Score Card 2025 Download: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन नंबर
  3. परीक्षा का नाम
  4. प्राप्तांक
  5. कुल मार्क्स
  6. रिजल्ट का स्टेटस

UPSC CDS 2 Result 2025: साल में दो बार होती है परीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए), भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), भारतीय वायु सेना अकादमी (आईएएफए) और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) के लिए अधिकारियों की भर्ती के लिए साल में दो बार आयोजित की जाती है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article