एजुकेशन

UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2025: यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा में 350 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2025 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) 2025 के असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2026 Released: ऐसे चेक कर सकेंगे यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट का रिजल्ट

UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2025 Released: यूपीएससी सीएपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2025) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF) 2025 के असिस्टेंट कमांडेंट पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर (UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result

बता दें यहां शीर्षु देब ने 600 में से 345 मार्क्स के साथ यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट की फाइनल लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। उन्होंने 450 मार्क्स वाले लिखित एग्जाम में 225 मार्क्स और 150 मार्क्स वाले फिजिकल टेस्ट में 120 मार्क्स हासिल किए। वहीं आर्यन श्योराण ने 339 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें लिखित परीक्षा के 229 अंक और फिजिकल टेस्ट के 110 अंक शामिल हैं। जबकि आकांक्षा विश्वकर्मा कुल 336 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं, जिसमें लिखित परीक्षा के 228 अंक और फिजिकल टेस्ट के 108 अंक शामिल थे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSC CAPF Assistant Commandant Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

कुल इतने पदों पर होनी थी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 432 पदों की रिक्तियों र भर्ती की जानी थी। इसमें सीआरपीएफ के 204, बीएसएफ के 24, आईटीबीपी के 79, एसएसबी के 33, सीआईएसएफ के 92 पद शामिल हैं। हालांकि यहां कुल 350 अभ्यर्थी ही सफल हो पाए हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article