UPSC CSE 2023 Topper Kuhoo Garg: यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। UPSC की तरफ से फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हुई है। इस परीक्षा में उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार की बेटी कुहू गर्ग ने सिविल सर्विस परीक्षा में 178वां अंक हासिल किया है। आज आए सिविल परीक्षा के नतीजों मे कुहू गर्ग ने ये उपलब्धि हासिल की है।
कुहू गर्ग का चयन इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) के लिए हुआ है। कुहू गर्ग भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी भी रही हैं। उन्होंने ओपन कैटेगरी मे कई मैडल भी अपने नाम किए है। कुहू गर्ग सिविल परीक्षा पास करने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी की बेटी
कुहू गर्ग के पिता अशोक कुमार देश के जाने-माने आईपीएस अधिकारी रहे है। साल 2020-2023 के बीच 3 साल तक उत्तराखंड के डीजीपी के पद पर तैनात रहे है। वर्तमान मे हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कुलपति भी है। पूर्व डीजीपी अशोक कुमार खेलो इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं।

उत्तराखंड के पूर्व DGP अशोक कुमार
अपने पिता को अपना आदर्श मनाने वाली कुहू बचपन से ही देश का नाम रोशन करती आ रही हैं। डबल और मिक्स डबल कैटोगरी के कई बड़े टुर्नामेंट में देश का झंडा बुलंद किया है। कुहू गर्ग के पास 19 अंतरराष्ट्रीय और 56 राष्ट्रीय मेडल है। मिक्स डबल में कुहू की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 34 रही है। वो इंडिया में टॉप रैंकिंग पर रही हैं।
UPSC CSE 2023 Final Result Toppers List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें।
माता यूनिवर्सिटी में डीन
कुहू गर्ग काफी कम उम्र में कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। भारत की तरफ से अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी रही कुहू बताती हैं कि उनको प्रेरणा उनके माता-पिता से मिली है। उनके पिता एक मशहूर आईपीएस ऑफिसर रहे हैं। वहीं माता अलकनंदा अशोक वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में डीन के रूप में कार्यरत हैं।
