UPPSC PCS 2024 Cut off Final Marks: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। आयोग ने PCS-2024 भर्ती चक्र के लिए अंतिम अंक (Final Marks) और कटऑफ से संबंधित विवरण जारी कर दिए हैं। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने प्राप्तांक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। UPPSC की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से आयोग की वेबसाइट पर जाकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा सीमित अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते अपने अंक डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कटऑफ से अभ्यर्थियों को यह समझने में मदद मिलेगी कि विभिन्न श्रेणियों और पदों के लिए चयन का स्तर क्या रहा।
गौरतलब है कि PCS-2024 भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 947 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। आयोग ने मार्च 2026 में अंतिम परिणाम घोषित किया था, जिसमें 932 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया था, जबकि कुछ पद उपयुक्त अभ्यर्थी न मिलने के कारण रिक्त रह गए थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भर्ती परीक्षाओं में 'योगी मॉडल' कैसे हुआ हिट, 22 लाख अभ्यर्थियों वाले यूपी पुलिस एग्जाम को कैसे दिया अंजाम?
UPPCS 2024 Pre Cutoff: यूपीपीसीएस प्रीलिम्स कटऑफ
- जनरल (General): 101
- एसटी (ST): 85
- एससी (SC): 70
- ओबीसी (OBC): 102
- ईडब्ल्यूएस (EWS): 100
मुख्य परीक्षा (Mains) / पद-अनुसार अंतिम कटऑफ
डिप्टी कलेक्टर:
इसके लिए न्यूनतम कटऑफ 900 से 951 के आसपास रही है।
- एससी के लिए: 862-895
- ईडब्ल्यूएस के लिए: 887-893
- दिव्यांग के लिए: 852
- भूतपूर्व सैनिक के लिए: 869 कटऑफ गई है।
इस भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल थे। मुख्य परीक्षा के परिणाम फरवरी 2026 में घोषित किए गए थे, जिसके बाद 2,719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: अगले साल नीट यूजी परीक्षा में क्या-क्या बदलेगा, संसदीय समिति ने दिए सुझाव
ऐसे चेक करें UPPSC PCS 2024 फाइनल मार्क्स
- UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- PCS 2024 Final Marks/Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी अफवाह से बचें।
