एजुकेशन

UPPSC LT Grade Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट टीचर और ट्रेनी ग्रेजुएट कैटेगरी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

UPPSC LT Grade Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट टीचर और ट्रेनी ग्रेजुएट कैटेगरी मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPPSC LT Grade Admit Card 2026 (Photo - AI)

UPPSC LT Grade Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा अगस्त 2026 में आयोजित होने वाली असिस्टेंट टीचर और ट्रेनी ग्रेजुएट कैटेगरी भर्ती के लिए आयोजित हुई मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर साइंस सब्जेक्ट के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कब होगी यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन परीक्षा 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कंप्यूटर विषय की एलटी ग्रेड परीक्षा का आयोजन 16 अगस्त को किया जाएगा। इसके लिए आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परीक्षा लखनऊ में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी और परीक्षा का समय सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक एक सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा।

कैसे डाउनलोड करें यूपीपीएससी एलटी ग्रेड परीक्षा के एडमिट कार्ड?

स्टेप 1- एलटी ग्रेड परीक्षा के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर दिए गए UPPSC LT Grade Mains Admit Card 2026 Computer के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिस पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।

स्टेप 4- इस लिंक पर क्लिक करते ही उम्मीदवारों के सामने नया लॉगिन पेज खुलेगा।

स्टेप 5 - इस पेज पर आपको ओटीआर नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर और वेरिफिकेशन कोड दर्ज करना है और डाउनलोड एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 6 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाएं?

उम्मीदवारों को बता दें कि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी के साथ उम्मीदवारों को सलाह है कि वह पासपोर्ट साइज दो फोटो, एक फोटो आईडी प्रूफ ले जाएं। साथ ही एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ के अलावा किसी प्रकार का कोई पेपर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि नहीं होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों को हल्के कपड़े पहनने के जाने की सलाह है। हॉल टिकट पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से करीब 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे ताकि पहले की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

एडमिट कार्ड में होगी यह जानकारी

उम्मीदवार का नाम

उम्मीदवार की फोटो

परीक्षा का विषय

परीक्षा की डेट

परीक्षा केंद्र का नाम

परीक्षा का समय

एडमिट कार्ड में दी गई किसी भी जानकारी में गलती होने पर उम्मीदवार तुरंत आयोग से संपर्क करें और परीक्षा से पहले गलती में सुधार करवाएं। ऐसा न करने पर भर्ती के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article