एजुकेशन

UPSC vs UPPSC 2023: यूपीएससी मेंस से UPPSC परीक्षा तिथियों का टकराव, रिशेड्यूल हुई परीक्षाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 12:24 PM IST

UPSC vs UPPSC 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 के लिए मुख्य परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

Image

यूपीएससी मेंस से UPPSC परीक्षा तिथियों का टकराव (image - canva)

UPSC मेंस से UPPSC परीक्षा तिथियों का टकराव होने की खबर है, ऐसे में UPPSC परीक्षा तिथियों को रिशेड्यूल किया जाएगा। इस संबंध में संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 के मुख्य परीक्षा से जुड़ा नया अपडेट भी जारी हो गया है, मुख्य परीक्षा, जिसे शुरू में 23 सितंबर के लिए निर्धारित किया गया था, अब 26 से 29 सितंबर 2023 तक होगी।

UPPSC Main Exam 2023 Date को रिशेड्यूल करने का केवल एक कारण है ताकि उम्मीदवारों को दोनों परीक्षा में बैठने का अवसर मिले। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि उम्मीदवारों के पास बिना किसी टकराव के दोनों परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय है।

आयोग के सचिव अशोक कुमार ने कहा

आयोग के सचिव अशोक कुमार के अनुसार, 15 से 24 सितंबर तक संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाना है, ऐसे में 23 सितंबर को यूपी पीसीएस की परीक्षा होगी तो उन उम्मीदवारों के साथ गलत होगा, जो दोनों में भाग लेना चाहते हैं। यही कारण है कि पीसीएस-2023 की मुख्य परीक्षा अब 26 से 29 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में से 4047 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। जो 4047 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं वे मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे। बता दें, इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 254 रिक्तियों को भरना है।

इस परीक्षा के माध्यम से सब रजिस्ट्रार, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक नियंत्रक कानूनी माप (ग्रेड- II), तकनीकी सहायक (भूविज्ञान), कानून अधिकारी, तकनीकी सहायक (भूभौतिकी), कर निर्धारण अधिकारी, उत्तर प्रदेश पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जिला कमांडेंट होम गार्ड, आबकारी निरीक्षक और डिप्टी जेलर आदि बनने का अवसर है।

यूपीपीएससी के लिए आनलाइन अप्लाई लिंक

संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2023 राज्य में विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए कुल 173 रिक्तियों को भरेगा। इच्छुक उम्मीदवारों के पास इस परीक्षा के लिए आवेदन का मौका वर्तमान में चल रहा है, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2023 है। डायरेक्ट लिंक से अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें - Apply Online

राज्य प्रशासन में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों को तकनीकी या अन्य किसी कठिनाइयों से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी जाती है। यूपीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली यह परीक्षा राज्य सिविल सेवाओं में प्रमुख पदों जाने का अवसर देती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article